दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें
दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है. ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को लंबा जाम और देरी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था. ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने और सफर से पहले ट्रैफिक की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है.