एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है. IANS की खबर के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन वर्षा होने के संकेत नहीं हैं. इसके साथ ही, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. (ALL IMAGES: IANS)



