पुरानी आबकारी नीति के तहत कल से दिल्ली में शराब की दुकानें खुल रही हैं. शराब पीने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है, दिल्ली में कल से खुलेंगी 700 शराब की दुकानें, दो प्रीमियर शॉप्स-PICS
1/9
delhi liquor premier shop
दिल्ली में नई शराब नीति विवादों में घिर गई है और नई आबकारी नीति के तहत खुली दुकानें आज यानी बुधवार रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगी.
2/9
delhi liquor shops owner
एक सितंबर यानी कल से दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होने जा रही है. पिछले कई दिनों से नई शराब नीति के विवाद के कारण दुकानदार भी चिंतित हैं कि आगे क्या होगा.
3/9
delhi wine shops
पुरानी शराब नीति के तहत दिल्ली में कुल 700 दुकानें खुलेगी. पहले दिन (एक सितंबर) 300 दुकानें खोलने के साथ पुरानी शराब नीति लागू कर दी जाएगी.
4/9
delhi liquor shops
आबकारी विभाग के मुताबिक पुरानी आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानें एक सितंबर से खुलने के लिए तैयार हैं.
5/9
delhi liquor shops open
सितंबर माह में कुल 500 दुकानें खोल दी जाएंगी, जबकि 31 दिसंबर तक सभी 700 दुकानें खोलने का लक्ष्य रखा गया है. 1 सितंबर से लागू हो रही पुरानी शराब नीति के तहत कुल 360 ब्रांड की शराब पंजीकृत हो चुकी हैं. इसमें 260 विदेशी ब्रांड की शराब शामिल है.
6/9
delhi liquor shop
पुरानी शराब नीति में दुकानों का आकार न्यूनतम 300 वर्गमीटर रखा गया है. सभी एजेंसी को अपने-अपने इलाके में दो-दो प्रीमियम शराब की दुकानें खोलने का भी निर्देश दिया गया है.
7/9
delhi liquor policy row
दिल्ली सरकार ने पिछले साल ही अपनी नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जिस रिपोर्ट को आधार बनाया है, उसमें कहा गया है कि दिल्ली एक्साइज एक्ट और दिल्ली एक्साइज रूल्स का उल्लंघन किया गया.
8/9
delhi liquor policy
नई शराब नीति में कहा गया था कि शराब विक्रेताओं की लाइसेंस फीस भी माफ की गई, जिससे सरकार को 144 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का नुकसान हुआ था.
9/9
delhi lg cancel new liquor policy
रिपोर्ट में आबकारी मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया गया है. विवाद के तहत कई तरह के मामले सामने आए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.