दिल्ली में किन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल?
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एक सख्त कदम उठाया है. अब राजधानी में पुराने वाहनों के लिए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भरवाना संभव नहीं होगा. 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले इस नियम के तहत, 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और CNG वाहन तथा 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहन किसी भी फ्यूल स्टेशन से ईंधन नहीं ले सकेंगे.