दिल्ली की हवा में घुला जहर
दिल्ली की हवा इन दिनों पूरे शहर के लिए एक गंभीर खतरे का रूप ले चुकी है. प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे न सिर्फ आम लोग बल्कि दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए भी जोखिम कई गुना बढ़ गया है. खराब एयर क्वालिटी के कारण सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, एलर्जी, थकान और दिल की धड़कन बढ़ने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं.