Delhi Rain Theft People Keep Waiting For Clouds Delhi Me Chori Ho Gai Barish Dilli Ki Barish Chori 8159607
चोरी हो गई दिल्ली की बारिश... बादलों के इंतजार में आसमान ही देखते रहे लोग
आपने कभी बारिश चोरी होने का मामला सुना है. यकीन नहीं करेंगे मगर दिल्ली में एक ऐसा ही मामला चर्चा में बना हुआ है. यहां थाने में बारिश चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई.
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया गया. इस काम के लिए दिल्ली सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए.
People are also watching
2/8
विमान के जरिए क्लाउड सीडिंग
विमान के जरिए बादलों में क्लाउड सीडिंग कराई गई. मगर किन्हीं कारणों से क्लाउड सीडिंग सफल नहीं हुई और काफी कोशिश के बाद बारिश नहीं कराई जा सकी.
3/8
आसमान देखते रहे दिल्लीवाली
दिल्लीवासी घंटों या कहें कई दिन तक इसी आस में आसमान देखते रहे कि क्लाउड सीटिंग के जरिए बारिश होगी. मगर ऐसी नहीं हुआ और ना ही बारिश हुई.
4/8
थाने में दर्ज हुई चोरी की शिकायत
मगर इन सब के बीच राजधानी दिल्ली में बारिश चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में कहा गया कि दिल्ली में बारिश चोरी हो गई.
5/8
कांग्रेस ने लगाया बारिश चोरी का आरोप
दरअसल बारिश ना होने पर विपक्षी दल कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा नीत सरकार को निशाने पर लिया. इसके तहत दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय कालरा संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
6/8
शिकायत में क्या बोले नेताजी
उन्होंने शिकायत में कहा कि दिल्ली में बारिश की चोरी हुई है. अपनी शिकायत में कालरा कहते हैं कि कानपुर से दिल्ली के लिए जहाज उड़ा और वापस चला गया.
7/8
बारिश चोरी हो गई
कहा गया था बारिश होगी, मगर बारिश नहीं हुई. विपक्षी के नेता कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली से बारिश चोरी हो गई.
8/8
थाने में लिखवाई रिपोर्ट
अक्षय कालरा आगे कहते हैं कि अब हमारी शिकायत है कि दिल्ली से बारिश चोरी हुई है और वो इसकी रिपोर्ट लिखवाने आए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.