दिल्ली से कितना दूर है न्यूजीलैंड
भारत की राजधानी दिल्ली से न्यूजीलैंड की दूरी 12 हजार किलोमीटर से ज्यादा है. दिल्ली से न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड तक हवाई दूरी लगभग 12000-12500 किलोमीटर के आसपास है. इतनी लंबी दूरी होने के कारण भारत से न्यूजीलैंड पहुंचने में आमतौर पर 16 से 20 घंटे का समय लगता है. दरअसल दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान नहीं है, इसलिए यात्रियों को अक्सर सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया या अन्य रास्तों से होकर जाना पड़ता है.