Delhis Most Haunted Spots Cantonment Area Bhuli Bhatiyari Ka Mahal Agrasen Ki Baoli 8340663
ये हैं दिल्ली की 7 सबसे भूतिया जगह, दिन में भी जाने से डरते हैं लोग
Delhi Haunted Places: दिल्ली कैंट को राजधानी की सबसे डरावनी जगहों में पहले नंबर पर रखा जाता है. लोगों का कहना है कि यहां सफेद साड़ी में एक महिला नजर आती है, जो अक्सर कारवालों से लिफ्ट मांगती है. जानिए बाकी डरावनी जगहों के बारे में...
हमें बचपन में कई डरावनी कहानियां सुनाई जाती हैं. भूतों के नाम पर डराया जाता है. भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो भूतिया कहलाती हैं. हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली के 7 मोस्ट हॉन्टेड जगहों के बारे में बता रहे हैं.
People are also watching
2/8
दिल्ली कैंट
दिल्ली कैंट को राजधानी की सबसे डरावनी जगहों में पहले नंबर पर रखा जाता है. लोगों का कहना है कि यहां सफेद साड़ी में एक महिला नजर आती है, जो अक्सर कारवालों से लिफ्ट मांगती है. यही नहीं लिफ्ट नहीं देने पर गाड़ी के पीछे भागने लगती है.
3/8
द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन
द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा पेड़ है. कहा जाता है कि यहां एक महिला की आत्मा है, जो दिन में कभी भी किसी भी समय पर सामने दिखने लगती है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यहां थप्पड़ लगने का भी अनुभव हुआ है. यही नहीं कहा जाता है कि इस भूत को देखते ही बाइक और कार ड्राइवरों के फुटपाथ पर दुर्घटना होने की घटना भी हो चुकी है.
4/8
संजय वन
दिल्ली के संजय वन में भी लोगों का अनुभव डरावना रहा है. लोगों का कहना है कि सफेद कपड़े में बूढ़ी औरत दिखती है. रात के समय यहां पहुंचने पर यह महसूस होता है कि किसी ने आपको धक्का दे दिया. इसके साथ-साथ गर्मी में भी कोहरा और धुंध होने जैसी अजीबो गरीब हरकतें होती हैं.
5/8
खूनी दरवाजा
दिल्ली में स्थित खूनी दरवाजा के बारे में लोगों का कहना है कि यहां चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं. कहा जाता है कि तीन राजकुमारों की यहां बेरहमी से हत्या कर दी गई और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी.
6/8
लोथियन सेमेट्री
लोथियन सेमेट्री का नाम भी दिल्ली के भूतिया जगहों में शामिल है. कहा जाता है कि यहां कई लोगों ने भूत देखने का दावा किया है. यहां आने वाले लोगों को अक्सर भूतिया हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं. कब्रिस्तान होने की वजह से लोगों को यह जगह और डरावनी लगती है.
7/8
जमाली कमाली मकबरा
लोगों का कहना है कि यहां जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती हैं. साथ ही ऐसा लगता है कि जैसे कोई उन्हें बुला रहा हो. कुछ लोगों ने बगल से ठंडी हवाओं को भी महसूस किया है. ऐसा कहा जाता है कि यहां जिन्न हैं.
8/8
भूली भटियारी का महल
भूली भटियारी के महल में अंधेरा होने के बाद लोग जाने से बचते हैं. कुछ लोगों का दावा है कि यहां से रोने की आवाजें आती हैं. साथ ही फड़फड़ाते पक्षी और भिनभिनाते रात के कीड़े भी भयावह लगते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.