काशी में मनाई गई देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार (5 नवंबर) को काशी यानी वाराणसी में देव दीपावली मनाई जा रही है. देव दीपावली पर पूरी काशी जगमगा उठी है. सभी 84 घाटों पर कुल 25 लाख दीये जलाए गए हैं. यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाया.