1. हरीकेन एरिन क्या है?
हरीकेन एरिन 2025 अटलांटिक सीजन का पहला बड़ा तूफान है, जो शुक्रवार, 15 अगस्त को बन गया. ये तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और समुद्र तट से सैकड़ों मील दूर है. रविवार तक इसके कैटेगरी 4 तूफान बनने की उम्मीद है, जिसके हवाएं 130 मील प्रति घंटे तक हो सकती हैं. ये तूफान कैरिबियन और अमेरिका के पूर्वी तट के लिए खतरा बन सकता है.