पैसे और स्क्रिप्ट के मामले में भी हिट जोड़ी
भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने मिलकर बॉलीवुड को कई ऐसी यादगार फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. दोनों ने अपने करियर में दर्जनों सुपरहिट फिल्में अकेले दीं, लेकिन जब भी साथ आए तो इस जोड़ों को दर्शकों का खूब प्यार मिला. धर्मेंद्र और अमिताभ स्टारर फिल्में पैसे और फिल्म की कहानी के लिहाज से बेहतरीन हुआ करती थी. आइये जानते हैं उन 5 फिल्मों के नाम जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज दोनों एक्टर ने साथ में काम किया है...