ईशा देओल का नया बिजनेस
बॉलीवुड से लेकर पर्सनल लाइफ तक चर्चा में रहने वाली ईशा देओल (Esha Deol) भी अब दूसरे सेलेब्स की तरह बिजनेस की फील्ड में उतर आई हैं. एक्टिंग के बाद उन्होंने अब इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा है, और खास बात ये है कि उनके इस नए प्रोजेक्ट में उनके पिता, दिग्गज अभिनेता Dharmendra का भी खास योगदान है. ईशा देओल ने इंटीरियर डिजाइनिंग में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के साथ हाथ मिलाया है. ये उनके लिए एक नया और रोमांचक सफर है, जिसमें वह घरों की सुंदर डिजाइन और आधुनिक लिविंग स्टाइल से जुड़ेंगी.