Dharmendra Daughter In Laws Pooja Deol Tanya Deol Sunny Deols Wife Is Connected To British Royal Family Know Their Love Life And Income 8201320
राजघराने से आती है धर्मेंद्र की एक बहू तो दूसरी है पति से भी ज्यादा अमीर, जानें क्या करती हैं बहुएं पूजा और तान्या देओल
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है, ऐसे में आइए जानते हैं उनकी दो बहू तान्या औऱ पूजा देओल क्या करती हैं और उनकी संपत्ति कितनी है.
21 सितंबर, 1957 को लंदन में जन्मी पूजा देओल, ब्रिटेन में बसे भारतीय कृष्ण देव महल और शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली ब्रिटिश महिला जून सारा महल की बेटी हैं और उनका असली नाम लिंडा देओल है, जिसे उन्होंने सनी देओल से शादी के बाद बदल लिया
3/8
1984 में लंदन में रचाई शादी
सनी देओल ने 1983 में आई फिल्म बेताब से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जो एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई और उन्होंने 1984 में लंदन में एक छोटे से, गुपचुप समारोह में पूजा देओल से शादी कर ली
4/8
सालों तक शादी को गुप्त रखा
अपने करियर को देखते हुए उन्होंने शादी को तब तक गुप्त रखा गया जब तक कि एक लंदन स्थित पत्रिका ने उनकी शादी की तस्वीरें प्रकाशित नहीं कर दीं. पूजा देओल ने सनी की 1996 की एक्शन फिल्म हिम्मत में बिना क्रेडिट के काम किया था, जिसमें तब्बू और नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिकाओं में थे
5/8
जानें पूजा की संपत्ति
इस जोड़े के दो बेटे हैं, करण देओल और राजवीर देओल है. पूजा देओल के पास करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसमें लगभग 1.5 करोड़ रुपए के गहने भी शामिल हैं.
6/8
1996 में तान्या और बॉबी की शादी
तान्या देओल और बॉबी देओल की शादी 1996 में हुई थी और वे दो बेटों आर्यमान देओल और धरम देओल के माता-पिता हैं. बॉबी देओल और तान्या देओल की पहली मुलाकात चंकी पांडे के घर पर हुई थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई.
7/8
करोड़पति देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं तान्या
तान्या देओल अपने पिता की बदौलत, सबसे अमीर लोगों के बीच मशहूर थीं. तान्या देओल, करोड़पति देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी हैं.
8/8
300 करोड़ है तान्या की संपत्ति
बॉबी देओल की पत्नी एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और एक फ़र्नीचर स्टोर की मालिक हैं. तान्या देओल की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये बताई गई है, जो उनके पिता ने 2010 में अपनी मृत्यु के बाद उन्हें छोड़ दी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.