धुरंधर 2
Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है. वीकेंड तक के शोज़ की बुकिंग शुरू हो चुकी है. 14 मार्च तक 5.44 लाख के टिकट बिक चुके हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को प्रीमियर शो होंगे. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाल मचा हुआ है. कई दर्शकों ने प्रीमियर और पहले दिन के लिए 5-6 से लेकर 10-10 टिकट खरीद लिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.



