'धुरंधर: द रिवेंज'
Dhurandhar 2: मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अपने देश में ही नहीं, 'धुरंधर 2' के जलवे विदेश में देखने को मिल रहे हैं. रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 कमाकर इतिहास बना दिया है. फिल्म ने 4 दिन में 750 करोड़ की कमाई कर ली है. अनुमान है कि पांचवें दिन यानी संडे को भी ये 50-55 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. मार्च तो आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने अपने नाम कर लिया. अब अप्रैल का महीना भी बॉलीवुड दर्शकों के लिए कई बड़ी और रोचक फिल्में लेकर आ रहा है.