रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स
Dhurandhar 2 The Revenge: फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जो बज़ बना हुआ है उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये खुद ही अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ देने वाली है. फिल्म भले ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी लेकिन ने ऐसा दांव खेला है जिससे कमाई रिलीज से पहले ही आसमान छू रही है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखा है, जिसमें टिकट के दाम 400 से लेकर 2400 रुपये तक हैं. बात सिर्फ टिकट की कीमतों की ही नहीं, बल्कि शो हाउसफुल जा रहा है.