आदित्य धर को राहत
Dhurandhar 2 Script Dispute Case: फिल्म धुरंधर के स्क्रिप्ट चोरी कंट्रोवर्सी में निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में राहत मिली. सबसे पहले, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता संतोष कुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें धुरंधर को दिए गए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई थी. वहीं, संतोष ने बॉम्बे हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि वे निर्देशक के खिलाफ 'मानहानिकारक बयान' नहीं देंगे.