धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया
Dhurandhar 2 Box office: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके नया अध्याय लिख दिया है. इस स्पाई फिल्म की परफॉर्मेंस देखकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स और सेलेब्स इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. पेड प्रीव्यू को हटाकर इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ कमा लिए थे. अब कहा जा कहा है कि इसने लगभग 700 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है, जिसने ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया है.