Dhurandhar 2 का ट्रेलर
Dhurandhar 2 के ट्रेलर ने फैंस की बेसब्री को बढ़ा दिया है. लोगों को अब इस फिल्म का इंतजार है. रणवीर सिंह देखकर कहा जा सकता है कि इस बार उनका पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक इंटेंस लुक, खतरनाक एक्शन और बदले की कहानी को दिखाया गया है, जो किसी का भी एड्रीनलीन बूस्ट कर सकती है. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन साथ ही लोग ये सवाल भी कर रह हैं कि क्या फिल्म को हिट कराने के लिए देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम और सनातन को टारगेट करना आजकल का ट्रेंड बन चुका है?