Diabetes Ke Lakshan Diabetes Symptoms Which Can Be Seen In Legs Check Details Here 8051228
पैरों में दिख रहे ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट! हो सकता है डायबिटीज का खतरा
Diabetes ke lakshan: डायबिटीज होने से पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिनपर हमें समय रहते ध्यान देना चाहिए. ऐसे में इसके कुछ लक्षण पैरों में नजर आने लगते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है. हालांकि इसे सही लाइफस्टाइल और दवाओं की मदद से काबू में रखा जा सकता है. ये लाइलाज होने के साथ-साथ घातक भी है. इसके चलते कई बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
People are also watching
2/7
युवाओं को गिरफ्त में ले रही है डायबिटीज-
भारत को विश्व की मधुमेह राजधानी कहा जाता है, पिछले कुछ सालों में यहां डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़े हैं. पहले तो ये परेशानी सिर्फ बड़ों को अपनी गिरफ्त में ले रही थीं, लेकिन अब ये समस्या युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है
3/7
पैरों में दिखते हैं लक्षण-
डायबिटीज होने से पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिनपर समय रहते हैं ध्यान देना जरूरी है, इसके कुछ लक्षण पैरों में भी नजर आने लगते हैं. अगर आपको पैरों के तलवों या उंगलियों में लंबे समय से चुभन, झनझनाहट या फिर सुन्नपन महसूस हो रहा है तो ये डायबिटीज का इशारा हो सकता है
4/7
पैरों का ठंडा होना-
इसके साथ ही अगर आपको पैरों के तलवों में जलन महसूस हो रही ह खासकर रात के समय तो इसपर तुरंत ध्यान दें. ये डायबिटीज का संकेत हो सकता है. इसके साथ ही पैरों का ठंडा रहना भी खथरे की घंटी हो सकता है
5/7
पैरों का रंग बदलना-
अगर आपके पैरों के रंग में बदलाव नजर आ रहा है तो तुंरत डॉक्टर से बात करें. जैसे अगर आपके पैरों का रंग पीला या नीला पड़ रहा है तो ये डायबिटीज के कारण हो सकता है
6/7
पैरों में खुजली-
डायबिटीज के कारण पैरों की स्किन ज्यादा रूखी, परतदार और खुजली वाली हो सकती है. ऐसे में इसपर तुरंत ध्यान दें और डॉक्टर से बात करें. घाव भरने में देरी, दर्द या ऐंठन, नाखूनों में बदलाव भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है
7/7
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.