Did You Know Sachin Tendulkar Donned Pakistani Jersey And Did Fielding For Them 8347809
जब मैदान पर PAK खिलाड़ी बनकर आए थे तेंदुलकर, देखते ही चौंक गए थे फैंस
साल 1987 में मुंबई में खेले गए एक मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान की जर्सी पहनकर भारत के खिलाफ फील्डिंग की थी. सचिन उस दिन पाकिस्तान की टीम के लिए खेल रहे थे.
पाकिस्तान की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर चुके हैं सचिन
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बारे में यह किस्सा कम ही लोगों को पता होगा कि अपने इंटरनेशनल डेब्यू से पहले वह एक बार पाकिस्तान की जर्सी पहनकर उनके लिए फील्डिंग कर चुके थे.(तस्वीर: फेसबुक)
People are also watching
2/6
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मास्टर ब्लास्टर ने किया था यह काम
यह साल 1987 की बात है, जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी. यहां दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलने उतरी थीं. यह प्रदर्शनी मैच था, जिसे आयोजकों ने भारत XI बनाम पाकिस्तान XI मैच के तौर पर आयोजित किया था. इमरान खान पाकिस्तान XI के कप्तान थे. (तस्वीर: फेसबुक)
3/6
पाकिस्तान के लिए एक्स्ट्रा फील्डर बनकर खेले थे सचिन
इस मैच में लंच ब्रेक के बाद जब जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर को बीच-बीच में मैदान छोड़कर पवेलियन जाना पड़ा. तब इमरान खान ने आयोजकों से एक्स्ट्रा फील्डर के तौर पर लोकल खिलाड़ियों की मांग की थी. तब सचिन तेंदुलकर को मैदान पर भेजा गया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की जर्सी भी पहनी थी. (तस्वीर: फेसबुक)
4/6
उस मैच में छूट गया था कपिल देव का कैच
तेंदुलकर तब करीब 14 साल के ही थे और इमरान खान ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग पर सेट किया. इस दौरान भारत के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव बैटिंग पर थे. तेंदुलकर जब फील्डिंग पर थे तो उनकी ओर कपिल देव ने एक ऊंचा शॉट खेल दिया था. तेंदुलकर ने खेल भावना का परिचय देते हुए 15 मीटर लंबी तेज दौड़ लगा दी और कैच लपकने की भरसक कोशिश की. हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए.(तस्वीर: X.com)
5/6
सचिन ने ऑटोबायोग्राफी में किया इसका जिक्र
मास्टर ब्लास्टर ने इस घटना का जिक्र अपनी ऑटोबायोग्राफी 'प्लेइंग इट माई वे' में किया है. उन्होंने यहां बताया कि बाद में उन्होंने अपने दोस्त को बताया था कि अगर इमरान खान ने उन्हें तब लॉन्ग ऑन की जगह मिड ऑन पर खड़ा किया होता तो वह उस कैच को लपक सकते थे. जब भी पहली बार कोई भी भारतीय यह सुनता है कि सचिन ने पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी, वह यह जानकार चौंक जाते हैं.(तस्वीर: X.com)
6/6
2 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू
इसके दो साल बाद जब सचिन 16 साल के थे और भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर जा रही थी तो पहली बार सचिन तेंदुलकर को भारतीय टीम में चुना गया. इस दौरे पर उन्होंने कराची टेस्ट से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. एक महीने बाद उन्होंने पाकिस्तान के गुजरावाला में ही अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया और इसके बाद 24 सालों तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलकर कई बेमिसाल वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें से कई आज भी अटूट हैं. (तस्वीर: फेसबुक)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.