आ रहा है महिला टी20 वर्ल्ड कप
महिला T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से हो रही है. भारतीय पुरुष टीम के खाते में अब तक टी20 वर्ल्ड कप की तीन-तीन ट्रॉफियां हैं, जबकि महिला टीम ने अब तक T20 वर्ल्ड कप का कोई खिताब नहीं जीता है. हालांकि महिला टीम इंडिया ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है और अब फैन्स को उनसे टी20 वर्ल्ड कप खिताब का भी सूखा खत्म करने की आस है.