Digital Creator Mansi Sharma Shared Homemade Hair Growth Tonic From 20 Rupees Fenugreek Seeds At Home Know How To Make It 8261266
चाहिए सिंड्रेला जैसे लंबे बाल? बाजार से खरीद लाइए 10 रुपए के मेथी के दानें और ऐसे लगा लें, डबल हो जाएगी ग्रोथ
homemade hair growth tonic: हर लकड़ी चाहती है कि उसके बाल लंबे और घने हों, ऐसे में हम तरह-तरह की चीजों को फॉलो भी करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है मेथी के दाने आपके लिए रामबाण का काम कर सकते हैं? आइए जानते हैं कैसे.
हर लड़की की चाहत होती है कि उसके बाल कमर के नीचे तक लहराएं और उसका एक भी बाल न झड़े, लेकिन आज के समय में ऐसा होना तो मानों नामुमकिन है. खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण बालों का झड़ना तो मानों आम हो गया है
People are also watching
2/7
बाजार में कई प्रोडक्ट्स हैं उपलब्ध-
लड़का हो या लड़की हर कोई बालों के झड़ने को लेकर परेशान है, हालांकि बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स उपल्ब्ध हैं, जिनकी मदद से हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है, लेकिन ये समस्या जड़ से खत्म हो जाए ऐसा नहीं होता है
3/7
मेथी के दाने आएंगे काम-
ऐसे में कई लोग पार्लर का रुख भी करते हैं, हालांकि इससे भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है, ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल लंबे और घने हों और एक भी बाल न गिरे इसमें मेथी के दाने आपकी मदद कर सकते हैं
4/7
इन चीजों की पड़ेगी जरूर-
मेथी के दानों के इस नुस्खे की जानकारी डिजिटल क्रिएटर मानसी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दी है. इस नुस्खे के लिए आपको 10-20 रुपये के मेथी के दानें, रोजमेरी की पत्तियां, सूखा हुआ आंवला, अलसी के बीज और नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी
5/7
कैसे बनाएं-
अब बात आती है इसे बनाने की जो बिल्कुल आसान है. इसके लिए एक पैन लें और उसमें 2 चम्मच मेथी के दाने, रोजमेरी की पत्तियां, सूखा हुआ आंवला, अलसी के बीज डाल दें. इनको डालने के बाद इसमें एक गिलास पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से उबलने दें
6/7
इन बातों का रखें ध्यान-
जब ये उबलने लगे तो इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिला दें, अब आपकी हेयर ग्रोथ टॉनिक बनकर तैयार है. अब इसे छान लें और एक कंटेनर में भर लें
7/7
ऐसे करें अप्लाई-
इसे अप्लाई करने के लिए रुई लें और इसपर इस टॉनिक की बूंदे डाल दें और बालों की जड़ों पर लगाएं और छोड़ दें. कुछ देर बाद आप बाल धुल सकते हैं. इससे न सिर्फ बालों का टूटना बंद होगा बल्कि बालों का झड़ना भी खत्म हो जाएगा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.