अपने हर काम के लिए सायरा बानो पर निर्भर थे
हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए इंडिया.कॉम ने पत्रकार और लेखक उदयतारा नायर से विशेष बात की. उदय तारा ने दिलीप कुमार पर एक किताब लिखी है ‘द सब्स्टेंस एंड द शैडो’ जिसके 400 पन्नों में दिलीप कुमार की जिंदगी सिमटी हुई है. उदय तारा ने बताया, दिलीप कुमार बेहद ही साधारण और शर्मीले इंसान थे. अपने हर काम के लिए वे पूरी तरह से सायरा बानो पर निर्भर थे वो भी उनका एक बच्चे की तरह ख्याल रखती थी. सुबह की चाय से रात के सोने तक सायरा उनके साथ रहती थी. खुद से भी इतना प्रेम नहीं किया जा सकता जितना सायरा दिलीप कुमार से करती थीं.