दिलीप कुमार और सायरा बानो
हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी जितनी खूबसूरत मानी जाती है असल जिंदगी में उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही. रियल लाइफ में आदर्श माने जाने वाले इस कपल के रिश्ते के पीछ कई ऐसे किस्से हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं. 40 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करने वाले इस एक्टर का नाम उस वक्त कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दिलीप कुमार ने सायरा के साथ शादी करने का फैसला किया. जैसे ही ये खबर फैंस के बीच फैली, खूब जश्न मनाया गया. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.