Diomede Island Where Date And Day Will Change By Going One Part To Another 8264160
धरती का सबसे अनोखा हिस्सा, जहां जाते ही दिखने लगता है भविष्य! क्या सच में यहां कर सकते हैं टाइम ट्रैवल?
Diomede Island Time Travel: वर्तमान समय में टाइम ट्रैवल करना नामुमकिन है, लेकिन धरती पर एक ऐसा अनोखा हिस्सा है जहां आप अतीत से भविष्य में जा सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो भविष्य देखने का दावा करते हैं लेकिन अभी तक टाइम ट्रैवल मुमकिन नहीं हो पाया है लेकिन धरती पर एक ऐसा अनोखा द्वीप मौजूद है, जिसको लेकर कहा जाता है की यहां आप अतीत से भविष्य में जा सकते हैं.
People are also watching
2/7
अतीत से भविष्य का रास्ता
इस रहस्यमयी द्वीप का नाम डायोमीड आइलैंड है. यही वो धरती का अनोखा हिस्सा है जहां इंसान अतीत से भविष्य में प्रवेश कर सकता है. ये आइलैंड दो हिस्सों में बंटा है, जिनको बिग डायोमीड और लिटिल डायोमीड के नाम से जाना जाता है. इन दोनों हिस्सों के बीच की दूरी बेहद कम है लेकिन समय में जमीन आसमान का अंतर है.
3/7
छोटी सी दूरी तय करते ही दिखने लगाता है भविष्य
इस अनोखे द्वीप के दोनों हिस्सों के बीच की दूरी 4.8 किलोमीटर है लेकिन जैसे ही आप ये छोटी से दूरी तय करते हैं वैसे ही भूत से भविष्य में पहुंच जाते हैं. इसकी वजह इन दिनों हिस्सों के बीच से गुजरने वाली इंटरनेशनल डेट लाइन है. ये लाइन उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक जाती है. इसी लाइन से तय होता है की दुनिया में कहां डेट और दिन बदलेगा.
4/7
बदल जाती है कैलेंडर की तारीख
इंटरनेशनल डेट लाइन को पार करते ही कैलेंडर की तारीख बदल जाती है और इंसान भविष्य या अतीत में चला जाता है. मान लीजिए कोई इंसान सोमवार को एक द्वीप चलता है तो दूसरे पर पहुंचते ही मंगलवार हो जाता है. यहीं वजह है की बिग डायोमीड को Tomorrow Island और लिटिल डायोमीड को Yesterday Island बोला जाता है.
5/7
एंट्री बैन
ये इलाका दुनिया के सबसे ठंडे इलाको में से एक है. ऐसे में यहां इस द्वीप के दोनों हिस्सों के बीच पड़ने वाले समुद्र के बीच बर्फ जम जाती है. ऐसे में आप एक हिस्से से दूसरे हिस्से पर पैदल ही जा सकते हैं लेकिन यहां पर एंट्री लेना पूरी तरह से बैन है.
6/7
किसने की थी इस अनोखे द्वीप की खोज?
डायोमीड आइलैंड हिस्से की खोज 1728 में डेनिश-रशियन नाविक विटस बेरिंग ने की जिसे 1982 में अमेरिका ने रूस से खरीद लिया था और दोनों महाशक्तियों के बीच सीमा तय की गईं इसके बाद दोमों हिस्सों में आना जाना गैरकानूनी हो गया.
7/7
रूस अमेरिका के बीच टकराव
रूस और अमेरिका के रिश्तों यहां आवाजाही पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है और वर्तमान में यहां कोई नहीं रहता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.