Diwali 2025 Diwali Ki Safai According To Vaastu To Make Goddess Laxmi And God Kuber Happy In Hindi 8132167
Diwali Ki Safai: दिवाली से पहले इन दिशाओं की जरूर करें सफाई! मां लक्ष्मी और कुबेर एकसाथ भर देंगे तिजोरी
Diwali Cleaning Tips: हर साल दिवाली आने से पहले लोग जमकर घर की सफाई करते हैं, जिससे देवी लक्ष्मी और कुबेर महाराज का आशीर्वाद मिल सके. इसीलिए हर दिवाली घर के इन कोनों की सफाई जरूर करनी चाहिए.
कई सारे लोग सालभर दिवाली जैसे खुशहाल त्योहार का इंतेजार करते रहते हैं. दिवाली से पहले लोग घरों की जमकर सफाई करते हैं. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर घर में आते हैं.
People are also watching
2/9
दिशाओं का महत्व
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व बताया गया है. दिशाओं में एनर्जी का वास होता है. पॉजिटिव एनर्जी आपके घर में खुशहाली लेकर आती है. दिवाली से पहले कुछ दिशाओं की सफाई करना बड़ा जरूरी होता है. इससे मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर आपकी तिजोरी को पैसों से भर देते हैं.
3/9
उत्तर-पूर्व दिशा की सफाई
उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है. इस दिशा को साफ और खुला रखें. गंदगी, कचरा या अनावश्यक सामान यहां न रखें. मंदिर या पूजा स्थान इस दिशा में हो तो उसे रोज साफ करें. साफ ईशान कोण मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. ऐसा करने से तेजी से पैसा बढ़ने लगेगा.
4/9
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में तिजोरी, गहने या कीमती सामान रखा जाता है. इस जगह को साफ और व्यवस्थित रखें. पुराने बिल, टूटा-फूटा सामान या धूल न जमने दें. साफ उत्तर दिशा धन के प्रवाह को बढ़ाती है और कुबेर का आशीर्वाद दिलाती है.
5/9
प्रवेश द्वार की सफाई
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी का स्वागत करता है. इसे साफ और सुंदर रखें. द्वार पर गंदगी, जाले या टूटे-फटे सामान न रहें. रंगोली, फूल या तोरण से सजाएं. साफ प्रवेश द्वार सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करता है.
6/9
रसोई
रसोई को अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है. दिवाली से पहले इस स्थान की सफाई जरूर करें. पुराने भोजन, बासी सामग्री या टूटे बर्तनों को हटाएं. रसोई में साफ-सफाई धन-धान्य की कमी नहीं होने देती. मां लक्ष्मी और कुबेर आपका घर धन-धान्य से भर देंगे.
7/9
पुराना सामान हटाएं
दिवाली से पहले पुराने, बेकार सामान को घर से निकाल दें. पुरानी चीजें, टूटे-फटे कपड़े, जूते या अनुपयोगी चीजें घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. इन्हें हटाकर घर को हवादार, ऊर्जावान और साफ बनाएं. इससे आपके घर पर मां लक्ष्मी और कुबेर जी की विशेष कृपा होगी.
8/9
सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
इन सभी दिशाओं को साफ करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा. दिवाली की रात में मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से आप उनके आवाहन के दौरान पॉजिटिव एनर्जी को भी बुलाते हैं. इससे प्रसन्न होकर देवी मां और कुबेल भगवान आपका बटुआ जेब से भर देंगे.
9/9
Disclaimer:
ये सिर्फ परंपरागत मान्यताओं पर आधारित घरेलू नुस्खे हैं. आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.