क्या पानी में डुबोकर सोना निकाल लेते हैं ज्वेलर्स?
सोना हो चांदी कुछ समय तक इन्हें पहनने के बाद इनकी चमक फीकी पड़ने लगती है, ऐसे में अक्सर हम अपने गहनों को साफ कराने के लिए या फिर इन्हें पॉलिश कराने के लिए ज्वैलर्स के पास ले जाते हैं. हालांकि आप जब भी इन्हें वापस लेने जाते हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि इनका वजन पहले से थोड़ा कम महसूस होता है, ऐसे में हमें शंका होती है कि कहीं ज्वैलर्स ने सोना निकाल तो नहीं लिया? अक्सर मम्मी-दादी ये कहती मिलती हैं कि लगता है सोना झाड़ लिया है, लेकिन क्या वाकई ज्वैलर्स पानी में डुबोकर सोना लिकाल लेते हैं?