Do Not Like Winters These 5 Places In India Are Perfect For You They Remain Warm Even During Cold Season 8228738
सर्दियां पसंद नहीं! भारत के ये 5 जगह आपके लिए सबसे परफेक्ट... ठंड के मौसम में भी यहां रहती है गर्मी
बहुत लोगों को गर्मियों का मौसम पसंद है. सर्दियों में भीषण ठंड से बचने के लिए गर्म और मोटे कपड़े पहनना हर किसी को पसंद नहीं. ऐसे में देश के ये 5 जगह आपको गर्मियों का एहसास दिलाएगी. आइये जानते हैं इनके नाम...
दिसंबर-जनवरी में जब बाकी देश ठिठुरता है, तब इन जगहों पर मौसम घूमने-फिरने और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए एकदम परफेक्ट रहता है. यहां की हवाओं में ठंडक नहीं, बल्कि एक ताजगी होती है जो तन-मन को सुकून देती है.
People are also watching
2/7
यहां कुदरत का नियम अलग है!
इन जगहों पर मौसम का मिजाज उत्तर भारत से बिल्कुल जुदा है. यहां पारा गिरने के बजाय सुहावना बना रहता है और बर्फीली हवाओं की जगह गुनगुनी धूप आपका स्वागत करती है. आइये जानते हैं इन 5 जगहों के नाम....
3/7
1. गोवा
दिसंबर में गोवा जाने पर टूरिस्टों को सुनहरी धूप और समुद्र की लहरें का सुहावना संगम देखना. सर्दियों में गोवा का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहता है जो बीच वेकेशन के लिए आदर्श है. यहां का मौसम आपको रजाई भूलने पर मजबूर कर देगा और आप खुलकर वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे.
4/7
2. जयपुर
जयपुर में सर्दियों की धूप और राजस्थानी रॉयल्टी का संगम देखने का मजा अलग ही होता है. सर्दियों में जयपुर का मौसम इतना खुशगवार होता है कि पर्यटक बिना थके पूरा शहर घूम सकते हैं.
5/7
3. कच्छ का रण
कच्छ का रण, गुजरात का वो सफेद रेगिस्तान है जहां सर्दियों की धूप नमक के मैदानों पर पड़कर किसी जादू जैसा दृश्य पैदा करती है, मानो जमीन पर सितारे उतर आए हों. रण उत्सव की रौनक, ऊंट की सवारी और चांदनी रात में टेंट में रहने का अनुभव आपको कड़ाके की ठंड का अहसास तक नहीं होने देगा.
6/7
4. अंडमान-निकोबार
अंडमान-निकोबार का सुहावना मौसम और समुद्र का पानी टूरिस्टों को अलग सुकून देता है. सेलुलर जेल का इतिहास और द्वीपों की नैसर्गिक खूबसूरती मिलकर इसे एक बेहतरीन विंटर एस्केप डेस्टिनेशन बनाती है.
7/7
5. लक्षद्वीप
लक्षद्वीप में ठंड का नामोनिशान नहीं है. वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है. कोरल रीफ अपनी पूरी चमक बिखेरते हैं. लक्ष्यद्वीप की राजधानी कवरत्ती के द्वीपों पर आप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग करते हुए आप गुनगुने पानी का स्पर्श महसूस कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.