योगासन करने से बॉडी का पैन होगा खत्म (pexels)
दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद शाम तक कमर, गर्दन और कंधों में दर्द होना आम बात है. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठे रहने से बॉडी के अलग-अलग पार्ट पर दबाव पड़ता है और थकान महसूस होने लगती है. अगर आप भी डेस्क जॉब करते हैं और अक्सर बॉडी पेन से परेशान रहते हैं, तो रोजाना कुछ समय आसान योगासनों के लिए निकाल सकते हैं. इससे बॉडी को स्ट्रेचिंग मिलेगी, अकड़न कम करने में मदद मिलेगी और आप खुद को ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं.

