क्यों काली पड़ जाती हैं अंडरआर्म्स? आपकी ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार, इन चीजों से तुरंत पाएं राहत

हम में से कई लोगों की अंडरआर्म्स औरों की तुलना में काली होती हैं, लेकिन क्या आपको इसके पीछे के कारण पता हैं? नहीं तो चलिए हम बताते हैं.

Published date india.com Published: February 9, 2026 12:03 PM IST
क्यों काली पड़ जाती हैं अंडरआर्म्स? आपकी ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार, इन चीजों से तुरंत पाएं राहत

हम में से कई लड़कियां अपने काले अंडरआर्म्स को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करती है, ऐसे में वो स्लीवलेस ड्रेस या टॉप पहनने से कतरााती हैं. यहीं काले अंडरआम्र्स उनकी शर्मिंदगी का कराण बनते हैं. हालांकि ये समस्या कई पुरुषों को भी होती है. कितना भी अच्छा तैयार क्यों न हो लो ये काले अंडरआर्म्स निराश कर दी देते हैं. ठंड में तो फुल कपड़ों के चलते ये ढ़क जाते हैं, लेकिन गर्मियों में ये शर्मिंदगी का कारण बनती हैं. बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट मौजूद जो इन्हें चमकाने का दावा करते हैं, हालांकि इनसे भी खास फर्क नहीं पड़ता है, ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लाए हैं जो आपको इससे राहत दिलाने में मदद करेंगे, लेकिन इससे पहले आपको काले अंडरआर्म्स के पीछे की वजह जानना जरूरी है, तो चलिए जानते हैं काली अंडरआर्म्स के मुख्य कारण क्या हैं और इन्हें कैसे दूर किया जाए.

काली अंडरआर्म्स के मुख्य कारण-

शेविंग (Shaving)

अक्सर लोग अंडरआर्म्स से बाल हटाने के लिए शेविंग का सहारा लेते हैं, ये सबसे तेज और आसान तरीका है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आपकी अंडरआर्म्स के लिए ठीक नहीं है, यह सिर्फ ऊपरी बाल काटता है, जिससे नीचे की जड़ें दिखने लगती हैं और त्वचा काली लगती है, बार -बार after shaving त्वचा सख्त हो जाती है, खुजली होती है और जलन से रंग काला पड़ने लगता है. कई बार लोग जल्दी के चक्कर में रोज या जल्दी-जल्दी शेव करते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है.

टाइट कपड़े पहनना-

अक्सर लड़कियां टाइट कपड़े पहनना पसंद करती हैं, हालांकि ये दिखने तो अच्छे लगते हैं, लेकिन ये अंडरआर्म्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. टाइट कपड़े, खासकर सिंथेटिक फैब्रिक वाले, अंडरआर्म्स में रगड़ पैदा करते हैं, इससे त्वचा में जलन होती है और रंग काला पड़ जाता है. गर्मियों में बॉडी-हगिंग टॉप या टाइट स्लीव्स पहनने से यह समस्या और बढ़ जाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वैक्सिंग करना (Waxing)-

वैक्सिंग भी बालों को हटाने के लिए सबसे प्रचलित तरीका है. इससे बिना परेशानी से आराम से बाल हट जाते हैं, हालांति ये अंडरआर्म्स की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाता है. हम में से कई लोगों का मानना है कि वैक्सिंग शेविंग से बेहतर है क्योंकि यह बाल जड़ से निकालती है, लेकिन वैक्सिंग में त्वचा की ऊपरी परत भी निकल जाती है, जिससे इंफेक्शन और जलन का खतरा बढ़ता है. बार-बार वैक्सिंग से त्वचा की लोच कम हो जाती है और अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं.

दवाइयों का साइड इफेक्ट-

हमें से कई लोग रोजाना कुछ दवाओं का सेवन करते हैं जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स या इंसुलिन, जो पिग्मेंटेशन बढ़ा सकती हैं. इसके चलते भी अंडरआर्म्स के काले पड़ने की शिकायत हो सकती है.

जेनेटिक कारण-

कई बार काली अंडरआर्म्स के पीछे जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं. आपकी त्वचा का नेचुरल टोन ही ऐसा होता है

डेड स्किन-

शायद आपको इस बात का ना पता हो कि हमारी अंडरआर्म्स की त्वचा पर मरी हुई कोशिकाएं जमा होती रहती हैं, इसके पीछे का कारण है पसीना और गंदगी जो इस एरिया में ज्यादा जमा होती है. अगर इसे रोजाना साफ़ नहीं किया जाए तो डेड स्किन जमा होकर त्वचा को काला बना देती है.

हाइपरपिग्मेंटेशन

यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं होता है, इसमें त्वचा ज्यादा मेलानिन बनाती है, इसके कारण अंडरआर्म्स काली दिखने लगती हैं. हार्मोनल चेंजेस, जैसे पीसीओएस, थायरॉइड या इंसुलिन रेजिस्टेंस, इसका कारण बन सकते हैं.

हार्श डियोडरेंट का इस्तेमाल-

हम में से कई लोग रोजाना डियोडरेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये हमारी अंडरआर्म्स को नुकसान पहुंचा सकता है? दरअसल में ज्यादातर डियोडरेंट में अल्कोहल, एल्यूमिनियम और केमिकल होते हैं, जो संवेदनशील अंडरआर्म्स त्वचा को इरिटेट करते हैं और समय के साथ काला कर देते हैं.

खराब हाइजीन-

वैसे तो पूरी हेल्थ के लिए ही अच्छी हाइजीन जरूरी होती है, लेकिन अगर आप हाइजीन पर ध्यान नहीं देते हैं तो इसका अंडरआर्म्स पर भी असर पड़ सकता है. अंडरआर्म्स में पसीना, बैक्टीरिया और गंदगी बैठ जाती है अगर ये रोज साफ न हो तो डार्कनेस बढ़ती है. गर्मी में पसीना ज्यादा आने से यह समस्या कॉमन हो जाती है.

काली अंडरआर्म्स को ठीक करने के आसान घरेलू उपाय-

रोजाना एक्सफोलिएशन-

काली अंडरआर्म्स में एक्सफोलिएशन काफी काम आ सकता है. इसके लिए 2 चम्मच चीनी + 1 चम्मच शहद + नींबू का रस मिलाकर स्क्रब बना लें या आप चाहें तो दही और बेसन का पेस्ट भी बना सकते हैं. अब इसको हर 3-4 दिन में अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें. इससे डेड स्किन हटेगी और त्वचा साफ होगी. ध्यान रहे ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना जलन हो सकती है.

आलू का रस-

घर में पड़े आलू से भी आप काली अंडरआर्म्स को चमका सकते हैं. इसके लिए आलू काटकर अंडरआर्म्स पर रगड़ें या जूस लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसमें नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो काली अंडरआर्म्स को साफ करेगा.

एलोवेरा जेल-

एलोवेरा जेल को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन ये काली अंडरआर्म्स पर भी जादू की तरह काम करता है. इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं. यह त्वचा को शांत और गोरा बनाता है.

नींबू-

अंडरआर्म्स पर नींबू का रस लगा सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतें, ध्यान रहे इसे ज्यादा न लगाएं, जलन हो सकती है. बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

हल्दी + दही:

अगर आपकी अंडरआर्म्स भी काली हैं तो थोड़ी हल्दी में दही मिलाकर लगाएं. ये एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है.

नारियल तेल:

नारियल तेल भी आपके काम आ सकता है. इससे रोज मालिश करें, यह मॉइश्चराइज करता है और धीरे-धीरे गोरा करता है.

इन बातों का रखें ध्यान-

  • हमेशा शेविंग करते समय नया और साफ रेजर यूज करें. बाद में एलोवेरा या मॉइश्चराइजर लगाएं.
  • वैक्सिंग से बचें या कम करें. बेहतर है लेजर हेयर रिमूवल करवाएं
  • हेयर रिमूवल के तुरंत बाद टाइट कपड़े न पहनें
  • केमिकल वाले डियोडरेंट की जगह नेचुरल या सेंसिटिव स्किन वाले डियोडरेंट यूज करें. एल्कोहल-फ्री, फ्रेग्रेंस-फ्री बेहतर हैं.
  • नींबू, एलोवेरा या कोकोनट ऑयल वाले डियो ट्राई करें
  • रोज नहाते समय माइल्ड साबुन से अच्छे से साफ करें
  • पसीना आने पर तुरंत साफ करें
  • कॉटन के ढीले-ढाले कपड़े पहनें
  • रोज फ्रेग्रेंस-फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.