आज हम आपको जिस शहर के बारे में बताएंगे उसे भारत की बिरयानी राजधानी माना जाता है. यहां की मशहूर दम बिरयानी अपनी खुशबू, मसालों के संतुलन और शाही स्वाद के लिए पूरी दुनिया में पहचानी जाती है.
People are also watching
2/7
दम पकाने की शाही परंपरा
इस शहर की बिरयानी दम तकनीक से बनाई जाती है, जिसमें चावल और मांस को धीमी आंच पर सील बर्तन में पकाया जाता है. इससे स्वाद, खुशबू और रस पूरी तरह बरकरार रहते हैं.
3/7
संस्कृति और पहचान का प्रतीक
हम बात कर रहे हैं हैदराबाद की. जी हां, यहां बिरयानी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि संस्कृति है. शादी, त्योहार या आम दिन हर मौके पर बिरयानी जरूरी मानी जाती है, जो शहर की पहचान बन चुकी है.
4/7
लखनऊ
इसके अलावा लखनऊ की अवधी बिरयानी हल्के मसालों और खुशबू के लिए जानी जाती है. इसमें मसालों का संतुलन होता है और मांस बेहद नरम होता है, जो नवाबी खानपान की शान दिखाता है.
5/7
कोलकाता
कोलकाता बिरयानी में आलू का इस्तेमाल इसे बाकी जगहों से अलग बनाता है. इसमें हल्की मिठास और कम मसाले होते हैं, जो इसे सौम्य और बेहद पसंदीदा बनाते हैं.
6/7
चेन्नई
7/7
सिर्फ खाना नहीं, एक संस्कृति
भारत में बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और भावनाओं का प्रतीक है. हर शहर की बिरयानी उसकी इतिहास और पहचान को दर्शाती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.