Do You Know Worlds Shortest Street In Britain Guinness World Record Gk 8223725
दुनिया की सबसे छोटी गली देखकर उड़ जाएंगे होश! सिर्फ इतनी लंबी, गिनीज रिकॉर्ड में हैं दर्ज
Smallest Street In The World: दुनिया में कई अनोखे रिकॉर्ड्स बन गए हैं. लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की सबसे छोटी कौन सी है और किस देश में है. जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है.
दुनिया में कई अजीबोगरीब रिकॉर्ड बने हुए हैं, जिनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में शामिल है. क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे छोटी गली कौन सी है और किस देश में मौजूद है?
People are also watching
2/6
कहां है दुनिया की सबसे छोटी गली?
दुनिया की सबसे छोटी गली यूनाइटेड किंगडम में है और जिसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज कराया हुआ है. इस गली का नाम है एबेनेजर प्लेस.इसकी लंबाई महज 6 फीट है.
3/6
गली की लंबाई कितनी?
एबेनेजर प्लेस सिर्फ 2.06 मीटर लंबी गली है और यह धरती की सबसे लंबे आदमी से भी छोटी है. जानकारी के अनुसार, यह स्कॉटलैंड के कैथनेस के विक शहर में मौजूद है. इस गली का एकमात्र पता मैकेज होटल है, जिसका नाम नंबर 1 बिस्ट्रो है.
4/6
क्या है दुनिया की सबसे छोटी गली का इतिहास?
रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1883 से एबेनेजर प्लेस के इतिहास की शुरुआत होती है. इसे ऑफिशियल रूप से साल 1887 में एक गली का दर्जा दिया गया. उस दौर में मैकेज होटल के छोटे से किनारे को गली माना गया.
5/6
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
आपको बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे बड़ी या छोटी गली से लेकर सबसे विशाल इमारत तक का नाम शामिल है. आज के समय में ज्यादातर लोग इसके रिकॉर्ड्स को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं.
6/6
क्या है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का उद्देश्य?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का काम विश्वभर के रिकॉर्ड को जमा करना होता है.इस तरह के रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करने वाला यह दुनिया सबसे बड़ा इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है.इसका मालिकाना हक 2008 से जिम पैटिसन ग्रुप के पास है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.