Doctor Bimal Shares Easy And Effective Home Remedies For Fat Loss Know How To Reduce Weight In 15 Days 8241569
15 दिनों में पेट होगा अंदर, खुद पिघलने लगेगी जिद्दी चर्बी! अगर ऐसे खाना शुरू कर दिया लहसुन
How To Reduce Weight In 15 Days: कुछ परेशानियां आज के समय में बेहद आम हो गई हैं, जिनमें से एक है बढ़ता वजन. लगभग हर तीसरा व्यक्ति इससे ग्रसित है, ऐसे में अगर आप भी इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो लहसुन आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
कुछ परेशानियां ऐसी हैं, जिनसे हर कोई परेशान है, जिनमें से एक है बढ़ता वजन. लगभग हर तीसरा व्यक्ति इससे ग्रसित है. मोटापा न सिर्फ दिखने में खराब लगता है बल्कि ये गंभीर बीमारियों को भी न्योता देता है
People are also watching
2/6
ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार-
बढ़ते वजन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, बिड़गी हुई लाइफस्टाइल, तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन, कम नींद लेना, स्ट्रेस आदि. हालांकि इससे पीछा छुड़ाने के लिए हम कई तरह की तरकीबों को फॉलो करते हैं
3/6
लहसुन आएगा काम-
वेट लॉस के लिए कोई जिम जाता है तो कोई खाना पर पाबंदी लगा देता है. हालांकि कई बार इनसे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे में किचन में मौजूद लहसुन आपके बहुत काम आ सकता है. इस नुस्खे की जानकारी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ ने दी है
4/6
तेजी से कम होता है वजन-
जी हां घर में मिलने वाला लहसुन आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस सुबह बासी मुंह 1 या 2 लहसुन की कच्ची कलियां खानी हैं. इसके बाद आप ब्रश कर सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है
5/6
नींबू और शहद हैं कारगर-
इसके साथ ही नींबू और शहद भी आपके काम आ सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस एक गिलास गुनगुना पानी लेना है और इसमें 2 चम्मच शहद मिलाना है साथ ही इसमें नींबू का रस डाल दें. इसे आपको रोजाना सुबह खाली पेट लेना है. इससे भी तेजी से वजन कम होता है
6/6
मेथी के दाने करेंगे कमाल-
मेथी के दाने भी वजन को कम करने में मदद करते हैं, इसके लिए आपको मेथी के दाने, अजवाइन और काला जीरा को लेना है और तीनों को मिलाकर पाउडर बना लेना है अब आपको सुबह खाली पेट इस पाउडर को पानी के साथ लेना है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.