Does Alum Help In Teeth Whitening Know How To Remove Yellowness Of Teeth With Alum 8068202
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक बार आजमाकर देखें फिटकरी का ये नुस्खा, रिजल्ट देख आप भी कहेंगे-'ये तो जादू है'
Alum For Teeth Whitening: मुस्कान का अहम हिस्सा हमारे दांत होते हैं, हालांकि कुछ लोगों के दांत पीले होते हैं, जिसके चलते वो खुलकर मुस्करा नहीं पाते हैं, ऐसे में आप फिटकरी की मदद से अपने दांतों को चमका सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे.
हर कोई खुलकर मुस्कुराना चाहता है. हालांकि कई बार पीले दांत इसमें रोड़ा बनते हैं. ये चमकें तो ब्राइट स्माइल और ये पीले दिखें को बुझी हुई स्माइल. इन पीले दांतों के चलते लोगों को कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होती है
People are also watching
2/6
हाथ लगती है निराशा-
इन पीले दांतों से निजात पाने के लिए लोग महंगे माउथवॉश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी करते हैं, हालांकि ये हमेशा अपना असर नहीं दिखाते हैं और निराशा हाथ लगती है
3/6
फिटकरी आएगी काम-
ऐसे में अगर आप भी सब कुछ अपनाकर थक गए हैं तो एक बार फिटकरी ट्राई करके देखें. ये आपके दांतों की चमक को वापस लौटा सकती है और मोती जैसे सफेद कर सकती है
4/6
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर-
मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में पीले दांतों के लिए फिटकरी के इस्तेमाल के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि फिटकरी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के अंदर बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं
5/6
कैसे करें इस्तेमाल-
पीले दांतों की समस्या से राहत के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लेना है और इसमें एक चुटकी फिटकरी पाउडर मिलाएं. अब इससे दिन में 1-2 बार कुल्ला करें
6/6
इन बातों का दें ध्यान-
हालांकि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान दें, जैसे कुल्ला करने के दौरान आपको इस पानी को पीना नहीं है. कुल्ला करते ही इसे थूक दें. अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करते हैं तो आपको फर्क कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.