Does Chewing Neem Leaves Really Control High Blood Sugar Level Know When And How Many Leaves Diabetic Patient Should Consume 8337166
क्या वाकई नीम के पत्ते चबाने से High Blood Sugar लेवल हो जाता है कंट्रोल? जानें सेवन का सही तरीका
Does Neem Control Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी परेशानी होती है ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखना, ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो नीम के पत्ते आपके बहुत काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे
डायबिटीज की परेशानी तेजी से गंभीर रूप लेती जा रही है, देश में इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है, इसकी वजह है यहां बढ़ते डायबिटीज मरीजों की संख्या
People are also watching
2/6
नीम के पत्ते रामबाण-
पहले के समय में सिर्फ बड़े इससे परेशान रहते थे, लेकिन अब युवा भी इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है बल्ड शुगर लेवल को काबू में रखना, लेकिन क्या आपको पता है इसमें नीम के पत्ते आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं?
3/6
ब्लड शुगर को करते हैं कंट्रोल-
डायबिटीज के मरीजों के लिए नीम के पत्ते सचमुच वरदान से कम नहीं हैं. आयुर्वेद में सदियों से नीम को डायबिटीज कंट्रोल करने की सबसे कारगर औषधि माना जाता है. आजकल वैज्ञानिक रिसर्च भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि नीम के पत्तों में मौजूद खास तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं
4/6
नीम के पत्ते डायबिटीज में कैसे मदद करते हैं?
नीम के पत्तों में कई शक्तिशाली कंपाउंड्स पाए जाते हैं जैसे फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, निम्बिन, क्वेरसेटिन और एंटीऑक्सिडेंट्स, जो ब्लड शुगर लेवल को काबू रखने में मदद करते हैं. कई स्टडीज (जैसे PMC में प्रकाशित रिसर्च) में पाया गया है कि नीम के अर्क से ब्लड ग्लूकोज, HbA1c और लिपिड लेवल में सुधार होता है
5/6
नीम के पत्तों का इस्तेमाल-
इसके लिए आपको नीम के पत्तों को सुबह खाली पेट चबाना हैं. इसके लिए 4-5 ताजा, मुलायम और अच्छे से धुले नीम के पत्ते लें. इन्हें अच्छे से चबाकर निगल लें, पानी के साथ. आपको रोजाना 7-15 दिनों तक ऐसा करना है. आप चाहें तो नीम के पत्तों का काढ़ा भी बना सकते हैं इसके लिए 10-15 पत्ते लें, 1 गिलास पानी में 5-10 मिनट उबालें और छानकर सुबह-शाम पिएं
6/6
disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.