ईएमएफ क्या होता है
ईएमएफ यानी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड एक तरह की ऊर्जा तरंग होती है, जो बिजली और रेडियो तरंगों से बनती है और हमारे आसपास हर समय मौजूद रहती है. यह कोई नई या खतरनाक चीज नहीं है, बल्कि प्रकृति में पहले से मौजूद होती है. सूरज की रोशनी, धरती का चुंबकीय क्षेत्र और आयनमंडल भी ईएमएफ पैदा करते हैं. रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले बिजली के तार, टीवी, रेडियो, वाई-फाई और मोबाइल फोन भी इसी तरह की तरंगें छोड़ते हैं.