Does Suryakumar Yadav Want To Play Test Cricket Or Happy With T20i Only Heres What He Says 8344900
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या टेस्ट खेलना चाहते हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव!
भारत को उसका तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला है. उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें लाल गेंद के इस फॉर्मेट में वापसी का मौका मिले तो...
भारत को T20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने के बाद कप्तान सूर्याकुमार यादव अब जल्दी ही मुंबई इंडियन्स की जर्सी में दिखेंगे. आईपीएल की शुरुआत हो रही है और सूर्य एक बार फिर मुंबई इंडियन्स के मिडल ऑर्डर को संभालते दिखाई देंगे.
People are also watching
2/7
टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर सवाल
इस लीग की शुरुआत से पहले सूर्यकुमार यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया और उन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग पहलुओं और फॉर्मेट पर अपनी राय रखी. उनसे इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर भी सवाल पूछा गया.
3/7
बोले- किस्मत में जो लिखा होता है...
सूर्यकुमार यादव से जब पूछा गया कि अगर मौका मिले तो क्या वह टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहेंगे. इसके जवाब में भारतीय टी20 टीम के कप्तान ने कहा, 'मौका मिला तो जरूर खेलूंगा. मुझे इससे बहुत खुशी होगी लेकिन आपकी किस्मत में जो लिखा होता है, वही मिलता है. मैंने भी लाल गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और 10-12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेला है.'
4/7
सूर्या बोले- सब लाल गेंद के ईर्द-गिर्द ही घूमता है
उन्होंने कहा, 'मैंने मुंबई में लाल गेंद से बहुत क्रिकेट खेली है क्योंकि अगर आप मुंबई में पले बढ़े होते हैं तो आप लाल गेंद से ही शुरुआत करते हैं. इसलिए सब कुछ लाल गेंद के इर्द-गिर्द ही घूमता है.' इस दौरान उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं.
5/7
'टी20 फॉर्मेट में होने लगी दिलचस्पी'
मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज के रूप में प्रसिद्ध हो चुके इस बल्लेबाज ने कहा, 'लेकिन धीरे-धीरे जब हमने सफेद गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू की तो मेरा झुकाव थोड़ा उसकी तरफ हो गया. इसके बाद मैं इस फॉर्मेट (T20) में दिलचस्पी लेने लगा. मैंने वनडे (50 ओवर की क्रिकेट) में भी अच्छा खेलने की बहुत कोशिश की लेकिन कुछ खास नहीं कर पाया.'
6/7
'T20 में अपना हाथ सेट है'
भारतीय कप्तान ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में जैसा चल रहा था, उसमें अपना हाथ सेट हो गया है, ऐसा बोल सकते हैं.' इस बीच सूर्यकुमार वनडे फॉर्मेट को अधिक चुनौतीपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने वनडे क्रिकेट को जितना करीब से अनुभव किया है और देखा है.'
7/7
वनडे फॉर्मेट को बताया- टेस्ट और टी20 का मिश्रण
उन्होंने कहा, 'वनडे क्रिकेट ऐसा फॉर्मेट है, जहां आपको तीन अलग-अलग तरीकों से बल्लेबाजी करनी पड़ती है. कभी-कभी अगर आप जल्दी बैटिंग करने जाते हैं, अगर विकेट जल्दी गिरते हैं तो आपको टेस्ट क्रिकेट की तरह बल्लेबाजी करनी पड़ती है. वहीं जब पारी खत्म होने के करीब होती है तो आपको अंतिम ओवरों में टी20 वाले स्टाइल में खेलना होता है. यह दोनों फॉर्मेट का मिश्रण है. (सभी इनपुट्स पीटीआई से)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.