कब खत्म होगी ईरान की जंग?
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का शुक्रवार (6 मार्च) को सातवां दिन है. 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी. ईरान पूरी ताकत के साथ पलटवार भी कर रहा है. अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नया नेता चुनने की प्रक्रिया चल रही है. कुछ देश जंग खत्म करने को लेकर मध्यस्थता की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही बता दिया कि ये जंग कब खत्म होगी और इसके लिए ईरान को क्या करना होगा?