एक साल में ट्रंप ने कितना कमाया?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक साल की कमाई पर बवाल मचा हुआ है. ट्रंप ने मंगलवार (30 जून 2026) को अमेरिकी संसद (US कांग्रेस) में 2025 के लिए अपनी कमाई का हिसाब-किताब दिया. इसमें बताया गया कि उन्होंने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कारोबार से 2.2 अरब डॉलर यानी 20.9 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है. ट्रंप की क्रिप्टोकरेंसी से हुई कमाई उनके रियल एस्टेट कारोबार की इनकम से कहीं ज्यादा रिकॉर्ड हुई है. वहीं, ट्रंप ने जूते-परफ्यूम, बाइबल और गिटार के बिजनेस से भी अरबों कमाए हैं. आइए जानते हैं ट्रंप की पूरी कमाई का लेखा-जोखा.