क्या पता चला स्टडी में
शोधकर्ताओं ने कई सालों तक यह समझने की कोशिश की कि साइट के आस-पास के समुदाय असल में खदान के बारे में क्या सोचते हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, खनन को लेकर होने वाली बहस में आमतौर पर दो साफ विरोधी पक्ष होते हैं. समर्थक नौकरियों और कमाई की बात करते हैं और विरोधी पर्यावरण की बात करते हैं. नई स्टडी में पाया गया कि मेंडोलिन गोल्ड प्रोजेक्ट में बंटवारा समुदायों के बीच नहीं है. यह बंटवारा लोगों के अंदर है. एक ही व्यक्ति कॉर्पोरेट शेयरहोल्डर है, जो गुजारे के लिए शिकार (सैल्मन, मूस और पकड़ी गई अन्य मछलियां, यहां के लोगों का भोजन है.) या खेती करने वाले हैं, और वह माता पिता भी है जो चिंतित हैं कि उनके बच्चे कैसा पानी पिएंगे, अगर सोने के खनन से कुस्कोक्विम नदी प्रदूषित हो गई.