दूरदर्शन का मशहूर टीवी सीरियल
हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन का पहला टीवी सीरियल जो 7 जुलाई 1984 से 17 दिसंबर 1985 तक चला था. 17 महीने तक चलने वाले इसमें 156 एपिसोड्स थे. इस शो ने उस वक्त व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. हम बात कर रहे हैं टीवी सीरियल 'हम लोग' की इसे मनोहर श्याम जोशी ने लिखा और पी. कुमार वासुदेव ने निर्देशित किया था.





