आर्यन ने कहां से पढ़ाई की है?
आर्यन ने शुरुआती पढ़ाई बहादुरगढ़ के सेंट थॉमस स्कूल से की, उन्होंने पांचवीं कक्षा तक वहीं पढ़ाई की. पांचवीं के बाद आर्यन ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की. इसके बाद से ही वह लगातार दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं.