E20 पेट्रोल पर सरकार ने साफ किया अपना रुख
देश में E20 पेट्रोल को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. कई लोग चाहते हैं कि पेट्रोल पंपों पर बिना इथेनॉल वाला पेट्रोल (E0) और इथेनॉल मिला पेट्रोल दोनों का विकल्प मिले. लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा नहीं होगा. सरकार का कहना है कि E20 ही देश का स्टैंडर्ड पेट्रोल रहेगा. यानी पूरे देश में अलग-अलग तरह के पेट्रोल एक साथ उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं है.