Earth Leaking Gold Other Precious Metal Scientist Shocking Volcano Study 8265388
धरती उगल रही सोना! यहां ऊपर बहकर आ रहीं कीमती चीजें, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
Gold Discovery: वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि धरती अपने कोर से सोना और कीमती धातुएं बाहर ला रही है. चलिए जानते हैं इस स्टडी के बारे में विस्तार से....
वैज्ञानिक कहते हैं कि पृथ्वी पर मौजूद 99.99% से ज्यादा सोना और कीमती धातुएं धरती की सतह पर नहीं, बल्कि 3000 किलोमीटर नीचे ठोस चट्टानों के नीचे इसके कोर में दबा है.
People are also watching
2/6
जर्मन वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
जर्मनी की गॉटिंगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अमेरिका के हवाई द्वीप की ज्वालामुखीय चट्टानों का अध्ययन करते हुए इस चौंकाने वाले तथ्य का पता लगाया.
3/6
रूथेनियम आइसोटोप बना सबूत
रिसर्च में रूथेनियम नाम की कीमती धातु का आइसोटोप असामान्य रूप से अधिक मात्रा में मिला. आमतौर पर ये पृथ्वी के मेंटल से ज्यादा कोर में पाया जाता है.
4/6
ज्वालामुखी लावा का कोर से रिश्ता
इस खोज से यह संकेत मिला कि ज्वालामुखी से बाहर आने वाला कुछ लावा सीधे पृथ्वी के कोर से निकलकर सतह तक पहुंच रहा है.
5/6
सोना सच में धरती के अंदर से आया
गॉटिंगन यूनिवर्सिटी के भू-रसायन विशेषज्ञ निल्स मेसलिंग ने बताया कि उनके डेटा ने पुष्टि कर दी है कि कोर से ऊपर आने वाली सामग्री में सोना और अन्य कीमती धातुएं शामिल हैं.
6/6
धरती के रहस्यों पर नई रोशनी
इस अध्ययन से वैज्ञानिकों को कोर और मेंटल के बीच के संबंध को समझने का नया नजरिया मिला है. यह संभावना भी जताई गई है कि दुनिया में मिला कुछ सोना असल में धरती के कोर से ही आया हो. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.