आखिर क्या है पृथ्वी का क्वासी मून?
क्वासी मून (Quasi Moon) ऐसा खगोलीय पिंड होता है जो धरती का असली चांद नहीं है, लेकिन उसका ऑर्बिट ऐसा होता है कि वो लंबे समय तक पृथ्वी के साथ-साथ चलता हुआ दिखाई देता है. असल में ये पृथ्वी की नहीं बल्कि सूरज की परिक्रमा करता है. इसकी स्पीड और कक्षीय स्थिति ऐसी होती है कि देखने पर ऐसा लगता है जैसे ये पृथ्वी का दूसरा चांद हो. वैज्ञानिक इसे एक खास तरह का नियर-अर्थ एस्टेरॉयड मानते हैं. यही वजह है कि इसे 'क्वासी मून' कहा जाता है, क्योंकि ये चांद जैसा दिखता जरूर है, लेकिन उसकी तरह धरती की ग्रेविटी से बंधा नहीं है.