Easy Home Remedies To Moisturize Dry Skin In Winters In Hindi 8175762
महंगी क्रीम के बजाय, रूखी त्वचा पर लगाएं ये 5 चीजें! बिना चिपचिपाहट के 24 घंटे तक मॉइश्चराइज रखेगी स्किन
Natural Things For Dry Skin: सर्दियों में रूखी त्वचा को नरम बनाने के लिए हम महंगी क्रीमों और लोशन का इस्तेमाल करते हैं. मगर कुछ खास चीजों की मदद से भी आप 24 घंटे अपनी स्किन को मॉइश्चराइज रखेगी.
सर्दियों में स्किन की नमी चली जाती है. इससे त्वचा सख्त और रूखी हो जाती है. इससे बचने के लिए आप कुछ खास चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन 5 घरेलू चीजों की मदद से आपकी स्किन 24 घंटे तक नरम बनी रहेगी.
People are also watching
2/9
शहद का इस्तेमाल
शहद सुनकर यही दिमाग में आ रहा होगा, इसको इस्तेमाल कैसे करें. तो बता दें कि सोने से पहले शहद को अपनी स्किन पर लगाकर थोड़ी देर के लिए मलें. फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी की मदद से शहद धो लें और सो जाएं. सुबह आपकी स्किन अंदर से मॉइश्चराइज रहेगी.
3/9
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बेहतरीन मॉइश्चराइजर है. ये आपकी स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करता है. इसके लिए आपको महंगी क्रीमों को खरीदने की जरूरत नहीं. आप एलोवेरा की पत्ती काटकर अंदर का जेल निकाल लें. इस जेल को दिन में 2 बार लगाएं. इससे आपकी स्किन 24 घंटे तक मॉइश्चराइज रहेगी.
4/9
नारियल तेल
सर्दियों में मौसम नारियल तेल त्वचा से जुड़ी हर समस्या को दूर कर सकता है. इसके अंदर हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करेंगे. इसको इस्तेमाल करने के लिए आप 2-3 बूंदे लें और शरीर पर लगाकर रातभर छोड़ दें. सुबह आपकी स्किन मुलायम और चमकदार लगेगी.
5/9
दही
दही प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है. इसका सही इस्तेमाल आपकी स्किन को 24 घंटे तक मॉइश्चराइज रखता है. इसको इस्तेमाल में लाने के लिए आप सादा दही में चुटकी हल्दी मिलाकर 10 मिनट लगाएं और फिर धो लें. दही की ठंडक और लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाता है और नमी लॉक करता है. हफ्ते में 3 बार लगाएं और फर्क खुद दिखेगा.
6/9
ग्लिसरीन और गुलाब जल का कॉम्बो
नरम त्वचा के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का कॉम्बो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इसके लिए आप 1 चम्मच ग्लिसरीन में 3 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. फिर स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 3-4 बार छिड़कें. ये मिश्रण स्किन को हाइड्रेट रखता है और बिल्कुल चिपचिपा नहीं लगता.
7/9
अन्य टिप्स
सर्दियों में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे आपको काफी फायदा मिलेगा. आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेट रहेगी. इससे आपको रूखेपन की समस्या नहीं होगी.
8/9
सीजनल फल और अच्छा खाना
सर्दियों में हरी सब्जी और सीजनल फलों की बाढ़ आ जाती है. सेब, संतरे जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करके भी आप अंदरूनी तौर पर अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन अंदर से ग्लो करेगी और दूर से मॉइश्चराइज रहेगी.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.