Easy Home Remedies To Reduce Dandruff Hair Problem In Hindi 8175991
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे! हफ्तेभर में साफ हो जाएगा स्कैल्प
Home Remedies for Dandruff: डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना सर्दियों के मौसम में काफी मुश्किल होता है. ऐसे में ये कुछ खास घरेलू उपाय आपकी काफी मदद करेंगे. इनकी मदद से आपको हफ्तेभर में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
सर्दियों में स्कैल्प ड्राई होने के कारण डैंड्रफ की समस्या हो जाती है. इसकी वजह से खुजली और सफेद पपड़ी जैसी समस्या घेर लेती है. वहीं डैंड्रफ को देखना भी अच्छा नहीं लगता है.
People are also watching
2/9
घरेलू उपायों का मजा
कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जो कि सदियों से लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिला रहे हैं. इन उपायों को उपयोग में लाते ही आपको हफ्तेभर में छुटकारा मिलेगा. इसके जरिए आपको काफी फायदा पहुंचेगा.
3/9
नींबू का रस
नींबू का रस डैंड्रफ की समस्या को चुटकियों में खत्म कर सकता है. इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो फंगल इंफेक्शन को खत्म कर सकता है. इसको इस्तेमाल करने के लिए शैंपू करने के बाद नींबू के रस से स्कैल्प की मसाज करें.
4/9
दही और मेथी
दही और मेथी का कॉम्बिनेशन भी डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. इसके लिए आप रातभर 2 चम्मच मेथी भिगो दें. फिर सुबह पीसकर इसमें 4 चम्मच दही मिलाएं. इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें. हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को लगाने से ही आपको फायदा मिलेगा.
5/9
नारियल तेल और कपूर
नारियल तेल और कपूर को मिलाकर स्कैल्प की मसाज करने से डैंड्रफ की समस्या से आपको जल्दी छुटकारा मिलेगा. रात में इस मिक्स्चर को लगा लें. सुबह उठकर शैंपू से सिर धोएं. ऐसा रोज करने से आपका डैंड्रफ बिल्कुल चला जाएगा.
6/9
एलोवेरा जेल
ताजा एलोवेरा जेल आपके स्कैल्प के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ये त्वचा की इन्फ्लेमेशन को कम करेगा और सिर को ठंडक पहुंचाएगा. हफ्ते में 4 बार एलोवेरा के जेल को स्कैल्प पर लगाने से आपको बढ़िया रिजल्ट्स मिलेंगे.
7/9
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक्सफोलिएट करता है और अतिरिक्त ऑयल सोख लेता है. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. फिर गीले बालों पर लगाकर 2 मिनट हल्के हाथों रगड़ें. अच्छे से धो लें. ऐसा हफ्ते में सिर्फ 2 बार करें. पांचवें दिन स्कैल्प बेबी-सॉफ्ट हो जाएगा.
8/9
नेचुरल उपाय
ये सभी घरेलू उपाय नेचुरल हैं. इससे आपको कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा. हफ्तेभर इन उपायों में से कोई एक नुस्खा आजमाएं. आपको भयंकर रूसी से तुरंत आराम मिलेगा.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.