Eat This Green Chutney If Blood Sugar Level Going High 200 Apart In Diabetes Know How To Make It 8338461
Blood Sugar पहुंच गया है 200 पार? तुरंत बनाकर खा लें ये हरी चटनी, शाम तक आ जाएगा नीचे
green chutney to control high blood sugar level: डायबिटीज पेशेंट के लिए ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखना बड़ी चुनौती होती है, ऐसे में अगर आप भी High Blood Sugar से परेशान हैं तो बस इस चटनी को बनाकर खा लें. आइए जानते हैं इसके बारे में
आज के समय में कुछ समस्याएं तेजी से पैर पसार रही हैं, जिनमें से एक है डायबिटीज की समस्या. देश में कई लोग इस गंभीर बीमारी से ग्रसित है. बड़े तो बड़े युवा भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं
People are also watching
2/8
घरेलू उपचार भी असरदार-
डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखना. इसके लिए हमें दवाओं का सहारा लेना पड़ता है. हालांकि कुछ घरेलू उपचार भी ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में आपकी मदद कर सकते हैं
3/8
चटनी कंट्रोल करेगी High Blood Sugar-
चटनी का चटपटा स्वाद लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर हम कहें कि आप एक हरी चटनी को खाकर भी High Blood Sugar को काबू में ला सकते हैं? इस चटनी में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे पुदीना, धनिया, करी पत्ता, अदरक, लहसुन फाइबर से भरपूर, एंटीऑक्सीडेंट वाले और लो GI (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) वाली होती हैं
4/8
इन चीजों की पडे़गी जरूरत-
इस चटनी को बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको बस मोरिंगा की पत्तियां, 1 बड़ा प्याज , 3 से 4 टमाटर, हरी मिर्च 1 या 2, 4 से 5 लहसुन की कलियां, 3 बड़े चम्मच तेल, सरसों के दानें 1 चम्मच, 10 से 15 करी पत्ता , नमक चाहिए होगा
5/8
कैसे करें तैयार?
अब आती है इसे बनाने की बारी इसके लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धो लें. फिर एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें, इसमें मोरिंगा की साफ की हुई पत्तियां डालें. धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें, जब तक पत्तियां नरम और हल्की झुलसी न लगने लगें. पत्तियों को निकालकर अलग रखें और ठंडा होने दें
6/8
अच्छे से पकाएं-
अब उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें, इसमें कटे हुए प्याज और लहसुन की कलियां डालकर सुनहरा होने तक भून लें (2-3 मिनट). अब कटे टमाटर डालें. ढककर धीमी आंच पर पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह नरम और गल न जाएं. जरूरत पड़ने पर 2-3 बड़े चम्मच पानी डाल सकते हैं ताकि मिश्रण सूखे नहीं. गैस बंद करके इसे भी ठंडा होने दें
7/8
चटनी बनकर तैयार है-
ठंडी हुई मोरिंगा पत्तियों और प्याज-टमाटर के मिश्रण को मिक्सर जार में डालें. थोड़ा सा पानी (2-3 बड़े चम्मच) मिलाकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें पानी ज्यादा न डालें. एक कढ़ाई में बचा हुआ 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें राई डालें. जब चटकने लगे तो करी पत्ते डालकर 10-15 सेकंड भूनें. अब इसमें पिसी हुई चटनी डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट अच्छे से पकाएं. स्वाद चखकर नमक एडजस्ट करें
8/8
disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.