Ed Asked 55 Question To Rahul Gandhi In Three Steps Congress Massive Protest Photos 5450467
ED का राहुल गांधी को समन... कांग्रेस का 'शक्ति प्रदर्शन', तीन चरणों में पूछे गए 55 सवाल
राहुल गांधी को भेजे गए समन के खिलाफ आज कांग्रेस ने पूरी ताकत से विरोध प्रदर्शन किया, नारों की गूंज दिल्ली की सड़कों से लेकर कई राज्यों तक सुनाई दी. कई बड़े नेताओं को सड़कों पर संघर्ष करते देखा गया. (तस्वीरें PTI और ANI से)
राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी होने के बाद आज सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का सिलसिला देखने को मिला.
People are also watching
2/14
कांग्रेस कार्यकर्ता AICC ऑफिस में जुटे
कांग्रेस पार्टी के आह्वाहन को देखते हुए सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लिए पहुंचने लगे.
3/14
राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे
राहुस गांधी आज सुबह करीब 10 पार्टी दफ्तर पहुंचे. वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ उनका स्वागत किया.
4/14
AICC दफ्तर में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं
राहुल गांधी ED के सामने पेश होने से पहले जब पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो प्रियंका गांधी उनके साथ नजर आईं, इससे पहले वह राहुल गांधी के आवास भी गईं थीं.
5/14
पार्टी दफ्तर में तय हुई रणनीति
ईडी के सामने पेश होने से पहले राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं संग मुलाकात कर इस बाबत रणनीति तैयार की.
6/14
देश के कई हिस्सों में हो रहा था प्रदर्शन
असम के गुवाहाटी में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ईडी के समन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
7/14
दिखे अलग अलग तरह के पोस्टर
आम तौर पर राहुल गांधी और उनकी पार्टी परपंरागत अंदाज में ही नारों का इस्तेमाल करती है लेकिन आज के प्रदर्शन के दौरान फिल्मी पोस्टर भी देखने को मिले, जिसमें पुष्पा अंदाज में लिखा था... झुकेगा नहीं....
8/14
झारखंड में भी जुटे कार्यकर्ता
झारखंड में भी राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया.
9/14
केरल में प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार
केरल में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पानी की बौछार के जरिए रोका गया.
10/14
ED के दफ्तर के बाहर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम देखने को मिले.
11/14
Rahul Gandhi Protest ED Office
12/14
कई बड़े नेता लिए गए हिरासत में
राहुल गांधी के लिए किए गए प्रदर्शन में कई बड़े नेताओंल को पुलिस ने हिरासत में लिया, इसमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा नाम भी शामिल है.
13/14
हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने पहुंचीं महासचिव प्रियंका गांधी
14/14
ED दफ्तर में राहुल गांधी से तीन राउंड में 55 सवाल पूछे गए
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी से ईडी ने तीन चरणों में सवाल पूछे. पहला चरण व्यक्तिगत था. दूसरे चरण में उनसे यंग इंडियन कंपनी को लेकर पूछे गए और तीसरे चरण में उनसे AJL को लेकर सवाल पूछे गए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.